गायत्री शक्तिपीठ में बैठक, जुलाई माह की गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा
कोरबा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल आगामी जुलाई माह में गौ सेवा, सुरक्षा, संस्कार, रक्तदान और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाएंगे। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस संबंध में गायत्री शक्तिपीठ में विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने की। इस दौरान जिला मंत्री चेतन राठौड़ सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ।
बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन में नई जिम्मेदारियों के वितरण और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर राणा मुखर्जी ने बताया कि जुलाई माह में गौ सेवा, सुरक्षा, संस्कार जागरण, रक्तदान शिविर और जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों को उनके नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति जागरूक बनाना भी है। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोग अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

