जेसीआई की प्रतियोगिता में विजेताओं को मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया सम्मानित
कोरबा। शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि रणनीति, धैर्य और बौद्धिक क्षमता की परीक्षा है। इसी सोच को साकार करते हुए जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सीएसईबी सीनियर क्लब में भव्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपीएम के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने किया। कार्यक्रम में शतरंज संघ के अध्यक्ष राणा विश्वकर्मा एवं इंजीनियर योगेश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में सनय लोधी, रुद्रांश टैगोर, प्रभास साहू, रुप्सा नायक, अनन्या वैष्णव, हितिक्षा, अक्षय सोनी, सक्षम जायसवाल, मुदित शुक्ला, श्रेष्ठा साहू, वैशाली सोनी, कैवल्या सोनी, सक्षम नेताम, आरव ठाकुर, आह्वान शर्मा, शनाया कोशले, सुनहिला रंजन, प्रियल प्रकाश, सिद्धि सराफ, तैयबा फातिमा, अनिंदित तिवारी, अद्विक साहू, सार्थक अग्रवाल एवं चैतन्य निर्मलकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अन्य श्रेणियों में बद्री प्रसाद, बृजराज, अर्शित जैन, वैष्णवी नेताम, अनुष्का प्रमाणिक एवं ऐशानी विश्वकर्मा को भी पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, निर्णय क्षमता और एकाग्रता बढ़ाने वाला खेल है तथा युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जेसीआई कोरबा सेंट्रल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंश अग्रवाल, राहुल सिंघल, त्रिलोकी बजाज, निश्चिल टमकोरिया, कपिल विश्वकर्मा, हर्ष गुप्ता, आकाश अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल, पलास रेलवानी एवं अक्षत अग्रवाल सहित जेसीआई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

