कोरबा। कोरबा के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन तथा मध्य प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 17 से 21 जून तक इंदौर पब्लिक स्कूल में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1600 खिलाड़ी और 250 अधिकारी शामिल हुए। प्रतियोगिता को भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की मान्यता प्राप्त थी।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से 92 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कोरबा की सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 27 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों और स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की।
प्रतियोगिता में वैदिक पलेरिया, काव्या दिनेश और नाफिया सिद्दीकी ने स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। वहीं श्रेया लक्ष्मी साहू और काव्या दिनेश ने रजत पदक अपने नाम किए। खुशाल साहू और समायरा नाहक ने दो-दो कांस्य पदक जीते, जबकि शिवा साहू, श्लोक राज राठौर, दिव्या कर्ष और आद्या उपाध्याय ने भी कांस्य पदक हासिल किए।
इसके अलावा कृति साहू, अवन्या तिवारी, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, दिव्यांशी ए., नव्या तिवारी, नूतन तिवारी, प्रियांशु शर्मा, सौरभ साहू, नैना प्रजापति, शशांक निर्मलकर, नितेश साहू, चिराग चौहान, ऋषभ पाण्डु, स्पर्श गोयल, मानसी यादव, हिंद यादव और के. तेजस्वनी ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा सहित खेल संगठनों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

