अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर बंदियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प
कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उप जेल कटघोरा में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज की शांति एवं प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। बंदियों से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथियों ने बंदियों को समझाया कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने भी नशामुक्त जीवन जीने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश एच.के. रात्रे, पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) तलवीर सिंह, सहायक जेल अधीक्षक सीमा उरांव, कटघोरा थाना के एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जेल एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी बंदियों को नशा छोड़ने तथा स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

