‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत 350 लोगों को बांटे गए पंपलेट , मितानिनों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
कोरबा। पुलिस विभाग द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत घंटाघर चौक में यातायात जागरूकता एवं विधिक जानकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मितानिनों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों के पालन तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के तहत लगभग 350 लोगों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून संबंधी जानकारी प्राप्त कर जागरूक नागरिक बनने की अपील की।
इस अवसर पर सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी, मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर, एएसआई मनोज राठौर सहित पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि आमजन में कानून और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

