संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी, उत्कृष्ट सदस्यों का हुआ सम्मान
कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा डिस्ट्रिक्ट 3233-सी की नवगठित कार्यकारिणी (सत्र 2026-27) का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ रोहित राजवाड़े ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और सेवा गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि सचिव रविशंकर सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर क्लब की वर्षभर की गतिविधियों से अवगत कराया।
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ विजय अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में पीएमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल (पीएमसीसी), एमजेएफ राजेंद्र तिवारी (पीएमसीसी), एमजेएफ बसंत मिश्रा (पूर्व प्रांतपाल) तथा एमजेएफ एस.के. अग्रवाल (रीजन चेयरमैन) शामिल रहे।
द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित पीएमजेएफ अनिल अग्रवाल ने शपथ अधिकारी के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान रविशंकर सिंह ने अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल ने सचिव और दिनेश राठौर ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही लायंस क्लब कोरबा स्टार एवं लायंस क्लब कोरबा डायमंड के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।
समारोह में मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन संतोष खरे ने किया।
इस अवसर पर श्रीकांत बुधिया,अशोक मादी,राजकुमार अग्रवाल,आनंद जायसवाल,नन्दकिशोर अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अमरेष सिंघानिया, दीपक माखीजा, अरविंद साहू, मनमोहन यादव, रामगोपाल डिक्सेना सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

