कोरबा। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित घंटाघर चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के हितग्राहियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
योग प्रशिक्षिका आरती साहू के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लाभों पर प्रकाश डाला और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्थान की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। इस मौके पर सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजयलक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, अंजू बनर्जी, सत्या श्रीवास, प्रिया गवेल, किशोर महंत, नरेंद्र साहू, उमेश, ओमकार गुप्ता, रुख्मणि यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
योग दिवस के इस आयोजन ने शहरवासियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

