एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के नवीन कार्यालय का उद्घाटन
कोरबा।एकलव्य स्पोट्र्स एरिना के नवीन कार्यालय का उद्घाटन महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत ने फीता काटकर किया।
महापौर ने कहा कि खेल के विकास के लिए एकलव्य स्पोट्र्स एरिना का योगदान अमूल्य है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
नगर निगम आवासीय परिसर स्थित मनोरंजन गृह में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा के अपर आयुक्त विनय मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने कहा कि एकलव्य स्पोट्र्स एरिना का यह नया इंफ्रास्ट्रक्चर खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट वातावरण तैयार करेगा।
इस अवसर पर नगर निगम के इंजीनियर राहुल मिश्रा, कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, एकलव्य स्पोट्र्स एरिना के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, सचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स, कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के वर्तमान अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, डॉ. राजीव सिंह तथा अन्य सदस्य डॉ. प्रिंस जैन, नितिन गुप्ता, संजय शाह, सूर्यकांत ठाकुर, डॉ. प्रभात पाणिग्रही, अवधेश कुमार यादव, सुमेर सिंह राजपूत, रजत, मनोज, सत्यजीत, संदीप जैन, डॉ. दिनेश सोनी, कल्पना फेलिक्स, अमित बैनर्जी एवं आर्किटेक्ट रिद्धिमा सचदेवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
