जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन व ऑटो सिग्नलिंग कार्य, कोरबा-रायपुर सहित कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

कोरबा।दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर- नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा, जिसके कारण कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।


रद्द होने वाली गाड़ियां:
68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (22 जून से 03 जुलाई)
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (21 जून से 02 जुलाई)
68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (22 जून से 03 जुलाई)
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर (21 जून से 02 जुलाई)
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (22 जून से 03 जुलाई)
68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (22 जून से 03 जुलाई)
68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (22 जून से 03 जुलाई)

देरी से चलने वाली गाड़ी:
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (01 जुलाई को 02 घंटे देरी से)
समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां:
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी।
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था:
18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।
18250/18249 तथा 18252/18251 हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए NTES/139 पर गाड़ी की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें।