वैशाली नगर में जनसमस्याओं पर हुई बैठक, सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं पर चर्चा
कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वैशाली नगर में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभाग प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
अपने संबोधन में केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि “जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। वैशाली नगर की जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, उस पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर नेताओं ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में कमलेश प्रधान, ओम प्रकाश साहू, सोहनलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वहीं हरिलाल यादव,गजानन यादव,माखनयादव,रामचंद्र यादव,काशीलाल, अनिल यादव,विजय यादव,राजू यादव, विकास यादव, महेश यादव, राकेश यादव, मदन गोपाल, नंद गोपाल, लक्ष्मी पटेल, जेठू दास, मधुलाल, नंदकिशोर, रूपलाल, लाल सिंह, जितेंद्र कंवर, आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

