KORBA BREAK: ओंकार ठाकुर और माधुरी बने एडिशनल कलेक्टर

सरोज महिलांगे, सीमा पात्रे और तुलाराम को ज्वाइंट कलेक्टर पद पर पदोन्नति

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए 83 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार डिप्टी कलेक्टरों को ज्वाइंट कलेक्टर तथा ज्वाइंट कलेक्टरों को एडिशनल कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति आदेश में कोरबा जिले के अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। कोरबा में पदस्थ ओंकार ठाकुर और माधुरी को एडिशनल कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं सरोज महिलांगे, सीमा पात्रे और तुलाराम मारकंडे को ज्वाइंट कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को लेवल-12 से लेवल-13 तथा लेवल-13 से लेवल-14 वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की गई है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने से प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति से जिलों में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत अधिकारियों को अब अधिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी, जिससे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।

कोरबा सहित प्रदेशभर के प्रशासनिक अधिकारियों ने पदोन्नति पर खुशी जाहिर करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से प्रशासनिक तंत्र और अधिक प्रभावी एवं मजबूत होगा।