कोरबा। ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 26.62 लाख रुपये है।
मंगलवार को साइबर थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में इन 150 मोबाइल फोनों को उनके मालिकों को सौंपा गया। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई और उन्होंने कोरबा पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल जाएगा।
पांच महीनों में 300 से अधिक फोन बरामद
साइबर सेल और जिले के सभी थाना-चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों और राज्यों से इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया। बरामद फोनों में एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियों के महंगे मॉडल शामिल हैं।
कैसे दर्ज करें शिकायत?
पुलिस ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर जाकर “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें। मोबाइल की पूरी जानकारी, पुलिस शिकायत की प्रति, पहचान पत्र और खरीद दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन के बाद पुलिस और टेलीकॉम कंपनियां फोन को ट्रैक करेंगी।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें। साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
यह अभियान आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

