नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, 26 चालकों पर कार्रवाई

कोरबा,   ट्रैफिक पुलिस ने सडक़ हादसों की रोकथाम को लेकर कवायद शुरू की है। इंटरसेक्टर व अन्य स्तर पर अभियान चलाया गया। एल्कोहोमीटर में 26 चालकों को पकड़ा गया जो नशे में गाडिय़ां चला रहे थे। कार्यवाही के दौरान 5 चार पहिया और 21 दो पहिया वाहन चालक मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।  पुलिस अधिकारियों के बताया की मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाना सडक़ दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। नशे की हालत में चालक की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं। यह न केवल आपकी बल्कि सडक़ पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।