कोरबा, नगर पालिक निगम के दर्री जोनंातर्गत वार्ड 52 एवं 54 में 72 लाख की लागत से सडक़ डामरीकरण का कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पार्षद नरेन्द्र देवांगन एवं अन्य पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य का संपादन करने तथा शीघ्र कार्य को पूरा किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
72 लाख रूपये की लागत से दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 52 एवं 54 में सडक़ डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अतंर्गत वार्ड क्र. 52 अयोध्यापुरी मुख्य मार्ग बस स्टाप से होते हुये पाईप लाईन तक 40 लाख रूपये की लागत से सडक़ डामरीकरण का कार्य एवं वार्ड क्र. 54 अंतर्गत कुमगरी मुख्य चौक से पण्डाल होते हुये प्राथमिक शाला कुमगरी तक 32 लाख रूपये की लागत से सडक़ डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया गया है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षद जनकसिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, ईश्वर साहू, नारायण सिंह ठाकुर, अजय अग्रवाल, अनिल गिरी, प्रियंका मिश्रा, लक्ष्य चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

