कोरबा, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कोरबा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा 54वें विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर कार्यशाला का आयोजन कर्मदक्ष संस्थान पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। दीप नारायण बनर्जी व डॉ. राजेश कुमार साहू अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कुमार साहू अधिष्ठाता ने पर्यावरण संरक्षण पर समसामयिक जानकारी दी। डॉ. तरुण कुर्रे ने पर्यावरण तथा कृषि पर आधारित प्रशिक्षण, योगेंद्र सिंह सहायक प्राध्यापक, डॉ. प्रियल ने मृदा के महत्व को समझाया। डॉ रोशन भारद्वाज ने प्रेसिजन फार्मिंग एवं किसान उपयोगी मोबाइल एप की जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर के आसपास पसरे हुए प्लास्टिकों को एकत्रीकरण किया गया। डॉ. आशीष केरकेट्टा के द्वारा सामुदायिक जागरूकता पर अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई जिनमें छात्रों ने प्रदर्शन किया। सुब्रत नायक, निहारिका, पूजा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

