कोरबा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोरगा रोड पर हसदेव नदी के समीप चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कन्वेक्स (उत्तल) मिरर लगाया गया है। इस स्थान पर तीखे मोड़ और सीमित दृश्यता के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
कन्वेक्स मिरर लगाए जाने से अब मोड़ के दोनों ओर से आने वाले वाहनों की स्थिति पहले से दिखाई दे सकेगी, जिससे वाहन चालक सतर्क होकर सुरक्षित ढंग से आवागमन कर सकेंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले के अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर भी इसी तरह के सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

