कोरबा।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर का बुधवार को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कोरबा जोन कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके ऋण प्रकरणों और जमा किए गए आवेदनों की जानकारी ली।
महापौर ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व से लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त नए आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई कर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को योजना से लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर योजना के संबंध में उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद युगल कैवर्त, ईश्वर पटेल, रूबीदेवी सागर, आरती सिंह, नोडल अधिकारी पवन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

