राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों के पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

08 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

गौरतलब है कि एनएचएम के तहत विभिन्न रिक्त पदों के लिए 27 फरवरी 2026 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया में डेंटल सर्जन, आयुष चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, लैब तकनीशियन, एमपीडब्ल्यू, ओटी तकनीशियन, एएनएम, काउंसलर, लैब असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एवं सिक्योरिटी पर्सनल सहित अनेक पद शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो, वे 08 जून 2026 तक अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक/कोरियर के माध्यम से सायं 5 बजे तक जमा किया जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।