कोरबा।सुशासन तिहार के अंतर्गत करतला विकासखंड के ग्राम कोटमेर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
जनपद पंचायत करतला के सीईओ वैभव कौशिक ने बताया कि शिविर में कुल 759 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 200 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत डोंगाआमा, कोटमेर, मदवानी और नोनबिर्रा को टीबी मुक्त ग्राम घोषित किए जाने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इसके अलावा 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हितग्राहियों को आवास की चाबियां तथा 8 हितग्राहियों को फूड बास्केट वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने विकास कार्यों में सहभागिता बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का संकल्प भी दोहराया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

