कोरबा-कटघोरा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ (वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन) की जिला इकाई का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही विभिन्न विकासखंडों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कटघोरा के कसनिया फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, कार्यशाला तथा आगामी प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के संरक्षक कृष्णगोपाल मित्तल, हितेश अग्रवाल,विनोद साहू,देवेंद्र श्रीवास तथा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में ओम गभेल को जिला महासचिव एवं शारदा पाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं ब्लॉक स्तर पर आशुतोष शर्मा को कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष,मणि निंजा को दर्री ब्लॉक अध्यक्ष तथा जितेंद्र साहू को बालको ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन विस्तार के तहत पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक को पसान ब्लॉक से पृथक कर नई ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।
इस नई इकाई के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह राजपूत की नियुक्ति की गई। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

