कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के खोड्डल गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी कृष्णा खन्ना (26 वर्ष), निवासी खोड्डल, थाना उरगा, पेशे से ड्राइवर है। बताया गया कि उसकी मुलाकात एक युवती से मंदिर में दर्शन के दौरान हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मोबाइल पर लगातार संपर्क में रहने से नजदीकियां बढ़ गईं।
आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया और उसे अपने साथ रखने लगा। करीब सात माह तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि गर्भावस्था के पांचवें माह में आरोपी ने आराम करने का बहाना बनाकर उसे मायके भेज दिया।
इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने उरगा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

