तेल, मसाले, आटा, सुजी सहित आयातित खाद्य उत्पाद जांच के लिए भेजे गए
कोरबा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुड़ापार स्थित ज्ञान प्रोविजन स्टोर से टोस्ट का सैंपल लिया। वहीं पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित जायसवाल जनरल स्टोर से सरसों तेल और आटे के नमूने संग्रहित किए गए। घंटाघर चौक स्थित अपना मार्ट से सुजी और आटे के सैंपल लिए गए।
कटघोरा क्षेत्र के सुतर्रा स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से सरसों तेल, सनफ्लॉवर तेल तथा मिक्स वेजिटेबल ऑयल के नमूने लिए गए। इसके अलावा गुप्ता जनरल स्टोर से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर का सैंपल जांच के लिए एकत्रित किया गया।
विशेष अभियान के तहत आयातित खाद्य उत्पादों की भी जांच की गई। पाल्म मॉल स्थित जियो मार्ट से चॉकलेट, पास्ता, खजूर, बिस्कुट और एनर्जी ड्रिंक सहित विभिन्न विदेशी खाद्य उत्पादों के नमूने लिए गए। इन सभी सैंपलों को गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले उत्पादों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान फूड सेफ्टी ऑफिसर विकास भगत एवं संघर्ष मिश्रा सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

