वार्ड 40, 41 और 42 में जल आपूर्ति से लोगों को मिली राहत
कोरबा। बालको ने भीषण गर्मी के दौरान जल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए वार्ड क्रमांक 40, 41 और 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की है। कंपनी की इस पहल से स्थानीय नागरिकों को गर्मी के कठिन समय में काफी राहत मिली है।
वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने बालको की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में विभिन्न वार्डों में पेयजल उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि बालको हमेशा समुदाय की जरूरतों को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता रहा है।
स्थानीय लोगों ने भी कंपनी के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर जल आपूर्ति होने से पेयजल संकट काफी हद तक कम हुआ है। कंपनी की इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बताया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

