कोरबा। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहा था और उसी का आनंद ले रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार नदियाखार मोतीसागरपारा निवासी 27 वर्षीय सूरज जॉन उर्फ सोनू पिता अजीत जॉन के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चोरी की बाइक चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-12 एएम-2836 बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपए बताई गई है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

