कांग्रेसियों ने नेहरू को पुण्यतिथि पर किया याद

कोरबा।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गजानंद साहू ने कहा कि भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लंबे समय तक भारतीय राजनीति और विकास की दिशा को नई पहचान दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर नारायण कुर्रे, प्रदीप पुराणे, पालूराम साहू, एडी जोशी और राकेश पंकज सहित अन्य वक्ताओं ने भी नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में गिरधारी बरेठ, मनहरण राठौर, डॉ. रामगोपाल यादव, अनुज जायसवाल, रवि सिंह चंदेल, अजीत बर्मन, आरिफ खान, शशि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, संगीता श्रीवास, झलकुंवर, माधुरी ध्रुव, लक्ष्मी महंत, हरविंदर सिंह, टी.आर. बरेठ, नितेश यादव, निकित खलखो, रजनी भारती, सुखनंदन सोनकर, वैभव कश्यप, सविता चौहान, शांति साहू, राजकुमार ज्ञानचंदानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।