कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में चार अभियंताओं को पदोन्नति प्रदान की गई है। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मेयर इन काउंसिल के निर्णय के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई।
जारी सूची में कार्यपालन अभियंता (मैकेनिकल) भूषणराम उरांव को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है।
वहीं सहायक अभियंता (सिविल) अली बख्श और नवनीतकांत नाथ को कार्यपालन अभियंता के पद पर प्रमोशन मिला है। उप अभियंता (सिविल) गोयल सिंह विमल को सहायक अभियंता बनाया गया है।
पदोन्नति के साथ सभी अधिकारियों के पुनरीक्षित वेतन में वृद्धि की गई है। हालांकि पदोन्नति संबंधी वेतन निर्धारण का सत्यापन छत्तीसगढ़ राज्य समपरीक्षा रायगढ़ से होने के बाद ही पदोन्नत पद का लाभ देय होगा।
निगम प्रशासन ने सभी पदोन्नत अभियंताओं को 10 दिनों के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अधिकारी पदोन्नति का त्याग करता है, तो उसके मामले में एक वर्ष तक पुनर्विचार नहीं किया जाएगा।
आदेश के अनुसार अधिकारियों को एक माह के भीतर वेतन विकल्प प्रस्तुत करने की पात्रता होगी और एक बार दिया गया विकल्प अंतिम माना जाएगा। निर्धारित समय सीमा में विकल्प नहीं मिलने पर नियमानुसार वेतन निर्धारण किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

