‘हर घर स्वदेशी’ अभियान के तहत मिली सफलता, 11 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र से होंगी सम्मानित
कोरबा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा की प्रथम वर्ष की छात्रा कु. शिवांगी सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित फोटो स्टोरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता “वन नेशन वन स्पिरिट” कार्यक्रम के अंतर्गत “मेरा भारत-हर घर स्वदेशी” अभियान के 11वें संस्करण में आयोजित की गई थी। देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था, जिसमें शिवांगी ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुति से पहला स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर उन्हें 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश साहू ने शिवांगी सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

