कोरबा। पंडित दीनदयाल कुंज टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
बैठक में प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, मीना शर्मा एवं पूर्व विधायक रामदयाल उईके सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा और अजय विश्वकर्मा ने किया।
बैठक में जून माह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इसके तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला और योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

