कोरबा। जैन संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को सकल जैन समाज ने कोरबा शहर में मौन रैली निकाली। रैली के माध्यम से समाज ने हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में जैन संतों के साथ हुई अभद्रता और पत्थरबाजी की घटनाओं पर चिंता जताई।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि विहार के दौरान जैन संतों पर असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही घटनाओं से समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। संतों की सुरक्षा को लेकर समाज लगातार चिंता व्यक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर संतों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
मौन रैली के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जैन संतों के विहार और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन हर स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
रैली में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। समाजजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए संतों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

