कोरबा। एनटीपीसी लिमिटेड के ईडीसी एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप में जीईएम समिति द्वारा आयोजित “बालिका सशक्तिकरण अभियान – सपनों की उड़ान” कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि “सपनों को पंख दीजिए, बेटियां स्वयं आसमान छू लेंगी।” उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज की शक्ति और भविष्य की आधारशिला हैं। उनके सशक्तिकरण से ही समृद्ध और विकसित समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में महापौर ने नन्हीं बच्चियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उनके उज्ज्वल सपनों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और प्रोत्साहन ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का सबसे सुंदर माध्यम है। उन्होंने सभी बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक शशांक काजेड, सीएसआर विभाग के वीरेंद्र देशमुख,प्रियंका कुमारी एवं साक्षी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालिकाओं को प्रेरणादायी गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

