कोरबा।बालको नगर स्थित श्रद्धा एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राम मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, आबकारी एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने फीता काटकर किया।
विगत दिनों राम नवमी के अवसर पर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की मांग पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की थी। शनिवार को भवन के निर्माण पूर्ण होने के बाद इसका विधिवत लोकार्पण किया गया।
यह सामुदायिक भवन मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास समाज को जोड़ने का कार्य करता है। सामुदायिक भवन से मंदिर परिसर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल,पार्षद मंगल बंदे,तरुण राठौर,चौतन्य मैत्री,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी,मंडल अध्यक्ष डीलेन्द्र यादव,संपत यादव,जय राठौर,शिव बालक तोमर,अर्चना रूनीझा,मंजीत कौर,ममता निर्मलकर, रश्मि, केशव चंद्रा, राजेश धीवर, ज्योति सिंह परिहार, माहेश्वरी गोस्वामी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

