सकल जैन समाज सौंपेगा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, हिंसक घटनाओं पर जताया आक्रोश
कोरबा। जैन साधु-साध्वियों के विहार के दौरान लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं के विरोध में सकल जैन समाज कोरबा द्वारा 25 मई को मौन रैली निकाली जाएगी।
रैली के माध्यम से समाजजन प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में जैन संतों के साथ हो रही घटनाओं से समाज में गहरी पीड़ा और आक्रोश व्याप्त है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर बुधवारी में समाजजन एकत्रित होंगे। इसके बाद मौन रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल होंगे।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन साधु-साध्वियां अहिंसा और संयम का संदेश देते हैं, ऐसे में उनके साथ होने वाली घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने प्रशासन और केंद्र सरकार से संतों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
