10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, सरकार पर महंगाई नियंत्रित नहीं कर पाने का आरोप
कोरबा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने कहा कि बीते 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
सीपीआई जिला सचिव पवन वर्मा ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 103 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि वर्ष 2014 में यह करीब 105 डॉलर प्रति बैरल थी। इसके बावजूद आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 100 फीसदी का अंतर दिखाई दे रहा है, जो आम लोगों के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी होती जा रही है। रोजगार के अवसर कम होने से लोगों में आर्थिक तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है।
सीपीआई ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी निर्णय नहीं लिए गए तो महंगाई का असर और अधिक गंभीर हो सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
