कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमली छापर चौक के पास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रेलरों पर लॉकिंग कार्रवाई की जा रही है। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े भारी वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस एवं यातायात अमले ने सख्ती दिखाई।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर खड़े ट्रेलरों पर लॉक लगाया गया और वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की चेतावनी दी गई।
कार्रवाई में एएसआई मनोज राठौर, ईश्वरी लहरे, रामनारायण रात्रे ,प्रधान आरक्षक संतोष सिंह एवं प्रतीक मार्श चंद्रा सहित पुलिस टीम शामिल रही।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

