कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चारपारा कोहड़िया में हुई बसंत पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि उसने स्वयं को नुकसान पहुंचाकर आत्महत्या की थी।
मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर मृतक को 15 हजार रुपये के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार इस महीने की शुरुआत में चारपारा कोहड़िया क्षेत्र स्थित एक नर्सरी में जांजगीर-चांपा निवासी बसंत पटेल का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था।
शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल एविडेंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि बसंत पटेल ने बियर की बोतल से खुद को चोट पहुंचाई थी, जिससे उसकी मौत हुई।
पुलिस ने मामले में नील कुमार चौहान निवासी महेदी, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मृतक से 15 हजार रुपये की वसूली को लेकर लगातार दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार इसी प्रताड़ना से तंग आकर बसंत ने आत्मघाती कदम उठाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

