प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर टीपी नगर चौक में प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को टीपी नगर चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी अभद्र, असंसदीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है और जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है।
गोपाल मोदी ने कहा कि कांग्रेस हताशा और निराशा की राजनीति कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज संगठन को संभालने में असफल रहे हैं और शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विरोध जताया। कार्यक्रम में भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन में महामंत्री अजय विश्वकर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, भाजयुमो जिला महामंत्री मोंटी पटेल, तुषार साहू, सुजीत सिंह, अमित सिंह, निखिल अग्रवाल, अशोक रजवाड़े, रिक्की पांडेय, धनंजय चौहान, रामअवतार पटेल, साकेत शर्मा, निखिल दावडा, आदित्य मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

