शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर फोकस, सीएसआर के तहत कई बुनियादी सुविधाएं विकसित
कोरबा। अडाणी पावर लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से परियोजना क्षेत्र की 24 पंचायतों के 48 सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 4 हजार 200 से अधिक छात्रों को स्कूल बैग, नोटबुक और कंपास किट सहित उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सौर ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पताढ़ी, सरगबुंदिया, खोड्डल, ढनढनी और उरगा सहित करीब दो दर्जन गांवों और 18 ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास की कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीणों के जीवन स्तर पर दिखाई देने लगा है।
ग्रामीण शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 3 गांवों के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इससे 7 स्कूलों के 800 से अधिक छात्र और स्टाफ लाभान्वित हुए हैं। वहीं खोड्डल और रिश्दीहापारा क्षेत्रों में स्कूल, आंगनबाड़ी और पंचायत भवनों के आसपास मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया है, जिससे सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है और 4 हजार से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिला है।
इसके अलावा 11 गांवों की 18 आंगनबाड़ियों में न्यूट्रिशन किचन, बैठक व्यवस्था और खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें सुदृढ़ किया गया है। ग्रामीण युवाओं को खेल और सेना भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर मंच देने के उद्देश्य से स्थानीय खेल मैदान का समतलीकरण भी कराया गया है, जिसका उपयोग अब बड़ी संख्या में युवा और छात्र शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कर रहे हैं।
अडाणी फाउंडेशन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आगे भी इस तरह की पहल जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

