भीषण गर्मी में पानी-बिजली संकट पर वार्डवासियों का प्रदर्शन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिए व्यवस्था सुधार के निर्देश
कोरबा। कटघोरा नगर पंचायत क्षेत्र के रहमानिया नगर वार्ड में पिछले एक सप्ताह से पानी सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
भीषण गर्मी के बीच पानी और बिजली की समस्या से नाराज वार्डवासी शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि सात दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। वार्डवासियों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिना पानी और बिजली के रहना बेहद कठिन हो गया है।
शिकायत मिलने के बाद कटघोरा नगर पंचायत अध्यक्ष राज जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल पानी सप्लाई बहाल करने और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि शाम से पानी सप्लाई शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

