सीबीएसई 12वीं परीक्षा में ब्रिलियंट स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

कोरबा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के छात्र हर्ष पटेल ने विज्ञान संकाय में 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं श्रेयांश निषाद ने गणित संकाय में 83.4 प्रतिशत, प्राची तिवारी ने विज्ञान संकाय में 82.8 प्रतिशत तथा जूही चक्रवर्ती ने कॉमर्स संकाय में 81.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने इसे बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का परिणाम बताया।

विद्यालय की चेयरपर्सन अंजलि अग्रवाल ने कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। वहीं डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।