कोरबा। दिनभर की तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जनजीवन प्रभावित हो गया।
शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने तापमान में गिरावट लाई, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। खासकर जमनीपाली क्षेत्र में भारी मात्रा में ओले गिरने की सूचना है, जिससे सड़कें और घरों के आसपास सफेद चादर सी बिछ गई।
तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़-पौधे क्षतिग्रस्त हुए और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। निचले इलाकों में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हुई।
हालांकि अचानक बदले मौसम से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने कुछ नुकसान भी पहुंचाया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
