सुशासन शिविर में विधायक प्रेमचंद पटेल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 127 आवेदनों का हुआ निराकरण

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिंघाली सहित देवरी, शुक्लाखार, डेलवाडीह, ढपढप, कसईपाली, विजयपुर, जवाली, पौसरा, तेलसरा और अरदा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल रहे। उन्होंने शिविर में प्राप्त 411 आवेदनों में से 127 का त्वरित निराकरण किया तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिए गए। विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

इस दौरान विभिन्न विभागों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया। कार्यक्रम में झूलबाई गोविंद सिंह कंवर, भागवत प्रसाद साहू, श्रवण कुमार तंवर, मोहन दास, रवि रजक, रामप्रसाद कोर्राम, गोविंद सिंह कंवर, भुवनपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।