आस्था, आरुषि व आदित्य पाल ने हासिल किया प्रथम स्थान

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड एवं गृह परीक्षा में नगर के तीन होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, सीतामढ़ी की कक्षा 10वीं की छात्रा आस्था पाल ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुराना बस स्टैंड की कक्षा 8वीं की छात्रा आरुषि पाल ने 96.50 प्रतिशत अंक के साथ पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उसी विद्यालय में कक्षा 6वीं के छात्र आदित्य पाल ने 86.50 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

ये तीनों प्रतिभाशाली विद्यार्थी व्यवसायी विजय कुमार पाल व सीमा पाल के पुत्र-पुत्री हैं।

विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने तीनों बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। आस्था, आरुषि और आदित्य की इस उपलब्धि को पूरे परिवार और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताते हुए सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।