कोरबा।कमला नेहरू महाविद्यालय में समाजशास्त्र व समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. विमला सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘उदीयमान भारत और कोरोना महामारी’ का विमोचन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में कोविड महामारी के दौरान मानव जाति के समक्ष आई चुनौतियों और उससे निपटने वाली इच्छाशक्ति को दर्शाया गया है।
इस पुस्तक में डॉ. विमला सिंह के अलावा आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. बीना विश्वास, बीएड प्रभारी डॉ. भारती कुलदीप, डॉ. रश्मि शुक्ला, विकास पांडेय, अंचल अग्रवाल, कविता पटेल एवं निकिता अग्रवाल ने भी अपने अनुभव साझा किए हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि इस पुस्तक में कोविड काल की जो तस्वीर उकेरी गई है, वह स्पष्ट रूप से बताती है कि सही इच्छाशक्ति होने पर इंसान किसी भी बड़ी चुनौती को पार कर सकता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को समाजशास्त्र के शोध और अनुसंधान की दिशा में नए आयाम प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
