कोरबा। कोविड कालखंड में बंद की गई गेवरा रोड स्टेशन से संचालित पांच यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग एक बार फिर उठी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वर्तमान में केवल दो ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है।
भिलाईबाजार निवासी प्रदीप जायसवाल ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर बंद पड़ी ट्रेनों का परिचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की है। इससे पहले जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी रेल मंत्री को इस विषय में अनुशंसा भेजी जा चुकी है।
पत्र में मांग की गई है कि कोरबा से रायपुर के लिए सुबह 8 बजे चलने वाली ट्रेन का संचालन गेवरा रोड से किया जाए।
साथ ही रात्रि में कोरबा में समाप्त होने वाली ट्रेन को भी गेवरा रोड तक विस्तारित करने का आग्रह किया गया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि गेवरा क्षेत्र एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल है और यहां की आबादी एक लाख से अधिक है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। लोगों ने रेल मंत्रालय से पूर्ववत सभी पांच यात्री ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू करने की मांग की है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
