कोरबा। आर कृष्णा दास 12 मई को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सलाहकार के रूप में कार्यरत कृष्णा दास लंबे समय से पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों, शासन की प्राथमिकताओं और विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पत्रकारों और विभिन्न वर्गों के लोगों की उपस्थिति रहेगी, जहां शासन की योजनाओं और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
