कोरबा। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में हुआ। यह प्रतियोगिता 10 से 12 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि प्रतियोगिता में चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, नगर पालिका निगम की सभापति नूतन सिंह ठाकुर, युवा उद्यमी शिवम पांडे, अधिवक्ता मोहन सोनी, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पॉइंट फाइट, लाइट कॉन्टैक्ट, किक लाइट, फुल कॉन्टैक्ट लो किक, के-वन, म्यूजिकल फॉर्म्स और क्रिएटिव फॉर्म्स जैसे विभिन्न इवेंट्स में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
