मानसिक रोग निवारण के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क शिविर 16 मई से

कोरबा। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जनहित में दो दिवसीय नि:शुल्क मानसिक रोग निवारण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 और 17 मई को किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना बस स्टैंड स्थित जैन भवन में आयोजित होगा।

शिविर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसमें तनाव, चिंता, अवसाद और अन्य मानसिक परेशानियों से राहत के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही व्यक्तिगत परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

शिविर में मुंबई के नायर हॉस्पिटल एवं प्रफुल्लता साइकोलॉजिकल सेंटर से संबद्ध क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट विनिता खंडूरी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगी।

आयोजकों ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।