कोरबा। शहर की मुख्य सड़कों पर मनमाने ढंग से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहनों पर लॉक लगाने की कार्रवाई की और वाहन चालकों से पेनल्टी वसूली गई।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जाम के कारणों को समझने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए फील्ड स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शाम से लेकर रात तक प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से नहर पुल मार्ग तकसड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों की तस्वीरें ली गईं और संबंधित वाहनों पर लॉक लगाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
