कोरबा। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा की शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कार्यों की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नए प्रस्ताव बजट प्रावधानों के अनुरूप ही प्रस्तुत किए जाएं, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक की अध्यक्षता केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। उन्होंने कहा कि जिले में डीएमएफ मद से संचालित सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि निर्माण पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक भी डीएमएफ के कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि डीएमएफ फंड के जरिए कोरबा जिले को विकास की नई पहचान मिल सकती है।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए इस राशि का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निर्धारित केपीआई के अनुरूप तैयार की गई है। जिले में उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को विशेष महत्व दिया गया है और सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अभिसरण से विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खनन प्रभावित विद्यार्थियों को दिए जाने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर सिंह मरकाम, फूल सिंह राठिया सहित शासी परिषद के सदस्य, वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव, कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ एवं पदेन सचिव दिनेश नाग, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, प्रशिक्षु आईएएस तरूण किरण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
