कोरबा। सरस्वती स्कूल में एनसीसी कैडेट कोर के विद्यार्थियों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात विभाग के एएसआई मनोज राठौर ने छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों से हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा नियमों को जीवन में अपनाने की अपील की।
एएसआई राठौर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक संखधर, आरक्षक गीतेश देवांगन, संजय लहरें एवं राम प्रसाद खैरवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट कोर के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
